दवा कंपनी पर रेड, लाखों की दवाइयां जब्त

रुडक़ी/भगवानपुर। चार जिलों की औषधि विभाग की टीम ने मिलकर भगवानपुर क्षेत्र स्थित दवा कंपनी में छापेमारी की। टीम ने यहां से लाखों रुपये की दवाइयां, ब्रांडेड कंपनियों के लेबल भी बरामद किए हैं। दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हंै। साथ ही दो लोगों को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। विभाग की कार्रवाई से कंपनी में हडक़ंप मच गया। वहीं, क्षेत्र की अन्य दवा कंपनियों में भी अफरा-तफरी की स्थिति रही। जानकारी अनुसार ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर दवाएं बनाने की सूचना पर भगवानपुर क्षेत्र में रायपुर के पास इनोवा फार्मा में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और देहरादून की ड्रग विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। टीम को देखकर कई कर्मचारी दीवार फांदकर भाग गए। टीम ने मेन गेट बंद कर कंपनी के अंदर बन रही दवाओं की जांच की। इसके बाद करीब ढाई लाख की कीमत की दवा अपने कब्जे में ले ली। इस दौरान बड़ी संख्या में ब्रांडेड दवा कंपनियों के लेबल भी बरामद किए। टीम ने दवा बनाने वाली मशीनों को सील कर दो लोगों को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद दवाओं के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए।
इस दौरान टीम में देहरादून के औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, नैनीताल की औषधि निरीक्षक मीनाक्षी, ऊधमसिंह नगर से औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार और हरिद्वार से सीपी नेगी व बीसी पंत शामिल रहे। हरिद्वार के औषधि निरीक्षक सीपी नेगी ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कंपनी के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में दवा कंपनियों में पूर्व में भी ड्रग विभाग की छापेमारी में नकली दवाएं बनाने का खुलासा हो चुका है। इसके साथ ही ब्रांडेड दवाओं के लेबल लगाकर नकली दवा बेचने के मामले पकड़ में आ चुके हैं। रुडक़ी क्षेत्र में भी ऐसे कई मामले में सामने आए हैं। बावजूद इसके नकली दवा बनाने का कारोबार जोरों पर हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक