फार्मासिस्ट के घर पर छापा, 50 लाख की सरकारी दवाइयां बरामद 

भदोही। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में भदोही जिले के महेंद्र कटरा स्थित सीएमओ कार्यालय के दवा स्टोर इंचार्ज और फार्मासिस्ट के घर पर छापामारी कर लाखों रुपए कीमत की सरकारी दवाएं बरामद की। बताया गया है कि शासन से आने वाली कल्याणकारी दवाएं सीएमओ कार्यालय स्थित दवा स्टोर में रखी जाती हैं। वहां पर स्टोर इंचार्ज की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट आलोक पांडेय को दी गई है। स्टोर में दवा रखने की बजाए काफी मात्रा में सरकारी दवाएं स्टोर इंचार्ज अपने महेंद्र कटरा स्थित किराए के दो कमरों में रखवाता था। करीब एक माह पहले स्वास्थ्य विभाग को दवा स्टोर में गड़बड़ी की भनक लगी तो आरोपी स्टोर इंचार्ज पर कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इस पर दवाओं को स्टोर में भिजवाने का दबाव बनाया गया, लेकिन वह नहीं माना। कोतवाली पुलिस के सहयोग से उसके आवास पर छापामारी कर भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई। इसमें कोविड-19 से जुड़े पीपीई किट, मास्क भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे अपर एसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव ने दवाओं को सीएमओ की अभिरक्षा में सौंप दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि बिना लिखा पढ़ी के स्टोर से अलग दवाएं रखना गलत है। इस मामले में आरोपी स्टोर इंचार्ज पर केस दर्ज किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो स्टोर इंचार्ज के आवास से करीब 50 लाख की दवाएं बरामद की गईं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस