स्वास्थ्य विभाग की रेड, 21 पेटी नकली सैनिटाइजर जब्त 

बल्लभगढ़ (हरियाणा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक व्यक्ति से 21 पेटी नकली सैनिटाइजर पकड़ा है। उससे चार फैक्ट्रियों के लेबल और सैनिटाइजर बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। सैनिटाइजर के सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं। औषधि नियंत्रक संदीप गहलियान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बल्लभगढ़ में नकली सैनिटाइजर मेडिकल स्टोर पर बेचने के लिए आ रहा है। इस पर वरिष्ठ औषधि नियंत्रक कर्ण गोदारा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम राहुल मेडिकल स्टोर के पास उसके आने का इंतजार कर रही थी। तब एक व्यक्ति कार में सैनिटाइजर लेकर आया। टीम ने उससे कागज देखे, तो वो उन फैक्ट्रियों के थे, जिनके पास सैनिटाइजर बनाने के लाइसेंस नहीं थे। इनमें एक पंजाब की फैक्ट्री के नाम से बनाया हुआ था। पंजाब में भी फैक्ट्री संचालकों से बातचीत की, तो उन्होंने भी इसे फर्जी बताया। उसकी कार की तलाशी ली, तो 21 पेटी हैंड सैनिटाइजर बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना पता फरीदाबाद के एक केमिकल उद्योग का बताया, जिसे बैंक ने पहले से ही सील किया हुआ है। आरोपित ने गोदाम गांव खेड़ीकलां के पास कच्चे रास्ते पर बनाया हुआ था। वहां से कीप, मग आदि सामान बरामद किया गया है। उसके पास मिले सैनिटाजर के सैंपल और कार से फैक्ट्रियों के फर्जी लेबल बरामद किए गए हैं। आरोपी राजकुमार मूल रूप में जिला संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में रहता है। थाना शहर प्रभारी बल्लभगढ़ ने बताया कि राजीव कुंडू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नकली हैंड सैनिटाइजर बनाने वाले राजकुमार व सुखदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। नकली हैंड सैनिटाइजर को सील करके अपने कब्जे में ले लिया गया है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर