फार्मासिस्ट नहीं हटेंगे : हाईकोर्ट !

जोधपुर: निदेशक, चिकित्सा निदेशालय जयपुर द्वारा 15 सितंबर 2017 को जारी आदेश में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में कार्यरत समस्त संविदा फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त करने आदेश पर जब राजस्थान हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई तो देश भर के फार्मासिस्ट उत्साहित हो उठे। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश दिनेश मेहता ने न केवल संविदा पर कार्यरत फार्मासिस्टों को सेवा से हटाने पर अंतरिम रोक लगाई बल्कि राज्य सरकार से जवाब-तलब भी किया। बता दें कि जिला अस्पतालों में निशुल्क दवा काउंटर पर पिछले 6-7 वर्षों से फार्मासिस्ट संविदा पर कार्यरत हैं। फार्मासिस्टों के मुताबिक, वे नियमानुसार अपनी ड्यूटी का निवर्हन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक का काम दवा लिखना है जबकि दवा वितरण का काम फार्मासिस्ट का होता है। उन्हें यह अधिकार कानूनन है, बावजूद इसके शासन ने उन्हें हटाने के निर्देश जारी कर कानून का उल्लंघन किया है। याची के अधिवक्ता ने भी न्यायालय में तर्क दिया कि फार्मासिस्ट को हटाना गैर कानूनी है। नियमानुसार फार्मासिस्ट ही दवा वितरण के लिए प्राधिकृत है। सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 14 हजार 964 दवा वितरण केंद्र स्थापित हैं, लेकिन 1416 नियमित फार्मासिस्ट ही नियुक्त हैं। नियमित फार्मासिस्ट पर्याप्त संख्या में नहीं होने के बावजूद इन्हें हटाया जा रहा है। शासन का यह कार्य सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक