फार्मासिस्ट ने फांसी लगा दी जान, सहकर्मियों पर प्रताडऩा का आरोप

कानपुर (उप्र)। कल्याणपुर के बारासिरोही में स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र शिवली में तैनात फार्मासिस्ट रामेंद्र कमल (41) ने देर रात अपने आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उनकी पत्नी जब जगाने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने मृतक के सहकर्मियों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
मूलरुप से सिंहपुर शिवली (कानपुर देहात) निवासी रामेंद्र कमल अपनी पत्नी निशा व दो बच्चों अर्पिता (06) और अर्पित (03) के साथ बारासिरोही में रहते थे। भाई अनंतराम ने बताया कि वह शिवली स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। रोज की तरह रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चलेे गए थे। सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी निशा जब कमरे में उन्हें जगाने पहुंची तो उनका शव मफलर के सहारे पंखे से लटकता देखा। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची यूपी-112 की टीम और थाने की फोर्स ने जांच पड़ताल की। मृतक के भाई ने स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में तैनात डॉक्टर आशीष बाजपेई, सीनियर फार्मासिस्ट राकेश श्रीवास्तव, पूनम समेत चार सहकर्मियों पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में शिकायत दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भांजे अमित कमल ने बताया कि चार माह पहले वह अपने सहकर्मियों के साथ सीएचसी में शराब पी रहे थे। उस दौरान साथ में पी रहे एक सहकर्मी ने उनकी वीडियो बना ली। एक सप्ताह बाद वह वीडियो सीएचसी के सभी अधिकारियों को शेयर कर दी। इसके बाद अधिकारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए प्रताडि़त करने लगे। अधिकारी और सीनियर सहकर्मी आए दिन अकारण उसे ड्यूटी पर बुलाया करते थे। अवकाश भी नहीं देते थे। इसके चलते वह काफी डिप्रेशन में रहने लगा था। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से भी कर चुके थे।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 10 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट