दवाइयों के मनमाने दाम नहीं वसूल पाएंगे

जालंधर। नशा छुड़ाओ केंद्रों की मनमानी रोकने के लिए सेहत विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सेहत विभाग ने बूर्फीनोरफिन के दाम कम करने के बाद नशा छुड़ाओ केंद्रों पर रेट डिस्प्ले करने के आदेश दिए है। विभाग के आदेश के बाद निजी नशा छुड़ाओ केंद्रों के डॉक्टरों में अफरा-तफरी का माहौल है।
सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर चावला ने बताया कि सेहत विभाग की डायरेक्टर डॉ. अवनीत कौर की ओर से मरीजों से मनमानी फीस वसूलने के मामले रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाए गए है। निजी नशा छुड़ाओ केंद्रों को ओपीडी पर्ची फीस, मनोचिकित्सक की फीस तथा मरीज को दाखिल करने का खर्च सार्वजनिक करने की हिदायत दी है। इस संबंध में जिले के 14 निजी नशे छुड़ाओ केंद्रों को पत्र जारी कर दिया गया है। आदेशों की पालना न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सेहत विभाग ने दो माह पहले निजी नशा छुड़ाओ केंद्रों में बूर्फीनोरफिन के मनमाने दाम वसूलने पर रोक लगाई थी। इसके बाद निजी नशा छुड़ाओ केंद्रों ने दवा का घाटा पूरा करने के लिए ओपीडी पर्ची, मनोचिकित्सक की फीस तथा मरीज को दाखिल करने का खर्च बढ़ा दिया था। अब इस महंगे इलाज से लोगों को निजात दिलाने के लिए सेहत विभाग ने यह आदेश दिया।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त