नशीली दवाइयों का सप्लायर गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। टाउन पुलिस ने गांव शेरगढ़ रोही में 47 हजार नशीली टेबलेट सहित एक युवक को गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक तौर पर आरोपी ने नशीली दवा जयपुर से लाना कबूल किया है। खास बात है कि गिरफ्तार आरोपी इससे पहले गेहूं चोरी के मामले में दो बार पकड़ा जा चुका है। इस बीच वह नशे का आदी हो गया और जल्दी लखपति बनने की चाह में नशे की सप्लाई करने का धंधा करने लगा। पूछताछ में आरोपी से नशे के नेटवर्क से जुड़े कई नाम सामने आने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेगा हाइवे पर नशे की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर सीआई नंदराम भादू की ओर से टीम गठित की गई। टीम ने मेगा हाइवे पर रामदेव मंदिर के पास गश्त के दौरान कुलदीप सिंह (19) पुत्र जसवंत सिंह निवासी ढाणी को 54 डिब्बों में 27 हजार नशीली टेबलेट सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी रवि मेघवाल पुत्र कृष्णलाल अंधेरे का फायदा उठा थैला फेंककर भाग गया। थैले की तलाशी में 40 डिब्बों में 20 हजार टेबलेट ट्रामाडॉल बरामद हुई। जांच अधिकारी एसआई बूटासिंह ने बताया कि आरोपी के फरार हुए साथी की तलाश की जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़