फार्मेसी कौंसिल चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर। छत्तीसढ़ के बिलासपुर से फार्मेसी कौंसिल चुनाव को लेकर सख्त आदेश दिए है। हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को स्टेट फार्मेसी कौंसिल के चुनाव को लेकर प्रस्तुत की गई अपील का तीन माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।

स्टेट फार्मेसी कौंसिल के 13303 सदस्यों के प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आरएस मंडावी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। चुनाव अधिकारी ने 21 जुलाई 2017 को चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए 18 सितंबर 2017 को मतदान की तारीख तय की। इसी दिन मतों की गिनती भी की जानी थी। नियमों के मुताबिक हर प्रत्याशी के साथ दो प्रतिनिधि मौजूद रहने थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस पर सदस्य मनोहर जेठानी ने चुनाव अधिकारी के पास आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन इसकी अनदेखी करते हुए नतीजे जारी कर दिए गए।

नतीजों में अजय सिंह राजपूत, संदीप बजाज, अश्विनी विज, अश्विनी गुर्देकर, कैलाश चंद्र अग्रवाल और हीराशंकर साहू को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस पर जेठानी ने फार्मेसी एक्ट की धारा 24 के तहत 29 सितंबर 2017 को स्वास्थ्य सचिव के समक्ष अपील प्रस्तुत की, लेकिन इसका निराकरण नहीं किया गया। इस पर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। अब इस मामले पर हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि स्वास्थ्य सचिव को अपील पर तीन माह के भीतर नियमों के मुताबिक निर्णय लेना होगा।

Related Posts

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

नई दिल्ली। लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में नई दवा ‘इकिर्वो’ को कारगर पाया गया है। लिवर के ऐसे मरीज जिन पर सामान्य इलाज का पूरा असर नहीं हो…

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 17 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया