फूड इंस्पेक्टरों के लिए नए नियम लागू, नहीं कर पाएंगे धांधलेबाजी

भोपाल। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई ) खाद्य एवं औषधि प्रशासन के फूड इंस्पेक्टरों को हाईटेक जैकेट देने जा रहा है। यह जैकेट अफसरों को रोजाना पहननी होगी। जैकेट में पोर्टेबल मिनी कैमरा और जीपीएस लगा होगा। नई व्यवस्था लागू करने के पीछे एफएसएसएआई के अफसरों ने तर्क दिया है कि वर्तमान में फूड ऑफिसर शहर के विभिन्न इलाकों में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेते हैं, लेकिन इस बारे में एफएसएसएआई को खबर नहीं होती है। यह जैकेट इसलिए दिया जा रहा है ताकि फूड ऑफिसर की लाइव लोकेशन एफएसएसएआई में दर्ज हो। इसी तरह जहां से सैंपल लिया जाएगा, उसकी रिकॉर्डिंग भी होगी। इससे बाद में होने वाले विवाद पर रोक लगेगी।
खाद्य औषधि प्रशासन के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा ने बताया कि जैकेट में कैमरा होने से सैंपल लेते समय कई बार मारपीट की घटनाएं होती हैं, इस पर भी रोक लग सकेगी। कैमरे के साथ होने वाली जांच में भी पारदर्शिता आएगी। गौरतलब है कि देश भर में करीब साढ़े तीन हजार फूड सेफ्टी अफसर तैनात हैं। प्रदेश में इनकी संख्या 170 है, जबकि भोपाल में 7 खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं। इन्हें माह में 8 नमूने लेने होते हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन