फॉर्मासिस्ट और एएनएम 15 जून से होंगे होम क्वारंटाइन

बक्सर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम यानि आरबीएसके के फार्मासिस्ट और एएनएम 15 जून से होम क्वारंटाइन हो जाएंगे। आपको बता दें कि ये कोरोना महामारी के कारण नहीं बल्कि सरकार की वजह होम क्वारंटाइन में होंगे। दरअसल, वेतन विसंगति को लेकर आरबीएसके के सभी फॉर्मासिस्ट एवं एएनएम आक्रोशित हंै। खासकर आयुष चिकित्सकों के मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी के बाद इनका आक्रोश चरम पर है। इसको लेकर आरबीएसके के फॉर्मासिस्ट एवं एएनएम ने सिविल सर्जन डॉ.जितेन्द्र नाथ से मुलाकात की। इस दौरान इन लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा। इन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में लिखित परीक्षा के आधार पर फार्मासिस्ट, आयुष डॉक्टर और एएनएम की बहाली हुई थी। बहाली के समय आयुष चिकित्सकों को 20 हजार,फॉर्मासिस्ट को 12 हजार तथा एएनएम को 11 हजार 500 रुपये मिलता था। वर्तमान में कोविड-19 के दौरान आयुष चिकित्सकों का मानदेय 20 हजार से बढ़ाकर 44 हजार कर दिया गया। जबकि, फॉर्मासिस्ट और एएनएम के मानदेय पर कोई विचार नहीं किया गया। फॉर्मासिस्टों ने बताया कि विभाग को इस बारे में कई बार ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। इन लोगों ने कहा कि कोविड-19 की इस आपात स्थिति में भी फॉर्मासिस्ट एवं एएनएम ने वेतन विसंगति को भुलाकर अपना कर्तव्य करते आ रहे हैं। बावजूद सरकार के स्तर से भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन