भारत में नहीं कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन : आइसीएमआर

नई दिल्ली। आइसीएमआर का मानना है कि भारत में अभी कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। देश में अब तक 0.73 फीसद आबादी ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। यहां कोरोना मरीजों की मृत्यु दर भी दुनिया में सबसे कम है। आइसीएमआर के बलराम भार्गव ने कहा कि सर्वे के मुताबिक लॉकडाउन कामयाब रहा है। कई जिलों में कोरोना से मृत्यु दर बहुत ही कम है। हालांकि सभी को मास्क लगाना, हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी है। कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी और रोकथाम रणनीतियों को लागू करने की आवश्यकता है। इसका मतलब है कि लॉकडाउन के उपाय इसे कम रखने और तेजी से फैलने से रोकने में सफल रहे। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि आज देश का रिकवरी रेट 49.21 फीसदी है, अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। 11 जून तक हमारे देश में 1,41,028 लोग रिकवर हो चुके हैं। हमें तुलना उसी देश से करनी चाहिए जिसकी जनसंख्या हमारे देश के लगभग समान है। जिन देशों की जनसंख्या हमारे देश के अनुपात में काफी कम है उनके साथ हम तुलना नहीं कर सकते। कोरेाना वायरस की मौतों को लेकर दिल्ली सरकार और एमसीडी के आंकड़ों में अंतर को लेकर संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देशव्यापी मौत की रिपोर्ट राज्यों के आंकड़ों के आधार पर संकलित की जाती है। अगर राज्यों को मौत के आंकड़े संकलित करने में एक या दो दिन और लगते हैं। इस कारण संख्या में बदलाव होता है। अगले 2-3 दिनों में संख्याओं का हिसाब किया जाता है।

Related Posts

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं…

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की