फ्लैट से नशीले इंजेक्शन और दवाएं मिलीं

कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने अजीजपुर गांव के पास एक कॉलोनी में छापा मारकर नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस टीम ने देर रात्रि में कॉलोनी के फ्लैट में छापा मारा तो एक कमरे में हजारों नशीले इंजेक्शन और दवाएं मिलीं। पुलिस ने दवाइयों की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुलाया। देर रात तक कार्रवाई चलती रही। कई लोगों से पूछताछ भी की गई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार के अनुसार रात्रि में करीब 10 बजे पुलिस ने राजमार्ग पर अजीजपुर गांव के समीप एक होटल परिसर में बनी कॉलोनी के फ्लैट में छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने फ्लैट से हजारों की संख्या में प्रतिबंधित फोर्टविन और मार्फीन के इंजेक्शन, स्पैस्मो प्राक्सीवन, नाइट्रावेट की गोलियां और तमाम नशे के इंजेक्शन जब्त किए। इतनी संख्या में नशीली दवाएं मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना ड्रग इंस्पेक्टर को दी। देर रात्रि में ड्रग इंस्पेक्टर आनंद कुमार अपनी टीम सहित कोसी पहुंचकर जांच में जुट गए। जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त