तीन मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त, एक का पंजीयन निलंबित

बिलासपुर (छग)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बिलासपुर के तीन मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। वहीं, एक मेडिकल स्टोर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है। नशीली दवाओं का रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करने से इन पर कार्रवाई हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी गड़बड़ी करने वालों को विभाग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। यही वजह है कि एडीसी रवींद्र गेंदले ने यह कार्रवाई की है।
भारत सरकार ने 14 मार्च को देशभर के ड्रग कंट्रोलर को पत्र भेजकर इस बात की सूचना दी थी कि ड्रग्स को लेकर जो हालात पंजाब के हैं, वैसा उनके राज्यों में न हो, इसकी पूरी व्यवस्था की जाए। इस निर्देश को अमल में लाने के लिए उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर और शासन की लोकल बॉडी को सजग करने के निर्देश दिए हैं। शहर में कई स्थानों पर दवा खरीदी बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकि कौन सी दवाओं की कितनी खरीदी-बिक्री की जा रही है, इसका पता लगाया जा रहा है। यही गड़बड़ी पकड़ाने पर इन तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। इनमें कुछ मेडिकल स्टोर को नोटिस भी थमाया गया ।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई