बच्ची को गलत दवा देने पर कैमिस्ट गिरफ्तार

इंदौर। बच्ची को गलत दवा देने पर उसकी तबीयत खराब होने से कैमिस्ट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार एसएसपी रुचि वर्धन मिश्रा की बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। उनका ड्राइवर गीता भवन स्थित सरोज मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर आया। मेडिकल स्टोर संचालक ने बच्चों को दी जाने वाली दवा की जगह बड़ों को दी जाने वाली दवाई दे दी। यह दवा खाने के बाद बच्ची की तबीयत और अधिक खराब हो गई। यह दवा देने वाले अंकित मुंदड़ा ने मीडिया को बताया कि दो दिन पहले रात को एसएसपी मेडम के यहां से दवाई का पर्चा आया था, जिसमें क्रोमोफिन नामक दवाई लिखी थी। जल्दबाजी में उसने क्रोमोफिन के स्थान पर क्रोमोफिन प्लस दे दी। अंकित के अनुसार दुकान का लाइसेंस उसके अंकल कमल चंद मालवीय के नाम पर है। अंकित के अनुसार उसने फार्मा का कोई कोर्स भी किया है। चूंकि मामला एसएसपी से जुड़ा है, अत: खाद्य विभाग भी सक्रिय हो गया। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जिंदवाल ने कहा कि मामले में प्रिस्क्रिप्शन से हटकर दवाई दी गई है, इसलिए कार्रवाई की जाएगी। रिकॉर्ड में दुकान का रजिस्ट्रेशन तो है, लेकिन उसके संचालक के पास उचित डिग्री है अथवा नहीं, इसकी जांच मेडिकल शॉप पर जाकर की जाएगी।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC