अम्बाला, बृजेन्द्र मल्होत्रा। अम्बाला छावनी के निकटस्थ गांव टूंडली निवासी रीना ने नागरिक अस्पताल छावनी में एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर व स्टाफ तब हैरान रह गए, जब उन्होंने देखा कि बच्ची के दो दांत जन्म से ही हैं। रीना के पति हरविंदर सिंह ने बताया कि पहले उनके 2 लड़कियां थी और अब एक और बच्ची ने दो दांत के साथ जन्म लिया। जैसे ही इसकी खबर अस्पताल में फैली तो स्टाफ व अन्य मरीज व तीमारदारों का जमावड़ा लग गया। हर कोई हैरान था कि उन्होंने दो दांत के साथ जन्म लेने वाली बच्ची को पहली बार देखा। ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक ने बताया कि जच्चा व नवजात कन्या फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं।