हेपेटाइटिस सी और एचआईवी की दवा कोविड में कारगर

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस एक पहेली बना हुआ है। इस वायरस की चपेट में रोजाना हजारों लोग आ रहे हैं वहीं सैंकड़ों की मौत हो रही है। बावजूद इसके अब तक इस घातक वायरस को लेकर न ही वैक्सीन तैयार हो सका है और न ही कोई ड्रग इजाद हो सकी है। हालांकि भारत सहित कई बड़े देशों के वैज्ञानिक दिन रात वैक्सीन एवं ड्रग तैयार करने पर काम कर रहे हैं। कई जगहों पर क्लिनिकल ट्रायल भी शुरू हो चुका है। हालांकि अब तक सभी कुछ टेस्टिंग स्तर पर ही बना हुआ है। पूर्व में मलेरिया और आर्थराइटिस में देने वाली दवाओं को इस वायरस से इलाज में कारगर माना जा रहा था। अब एक और नया दावा सामने आया है जिसमें कहा गया है कि Hepatitis C और HIV1 की दवा से कोरोना का इलाज संभव है।

जामिया मिलिया इस्लामिया के सेंटर फॉर इंटर-डिसिप्लिनरी इन बेसिक साइंसेज के डॉ. एम इम्तियाज हसन ने ये दावा किया है। हसन का कहना है कि Hepatitis C बीमारी के लिए उपयोग होने वाली एंटी वायरल ड्रग ग्रेसेप्रवीर और HIV1 से बचाव में प्रयोग होने वाली दवा माराविरोक सार्स-कोव-2 कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए कारगर साबित हो सकती है। प्रो. हसन ने ये भी कहा कि सार्स-कोव-2 वायरस में मौजूद प्रोटीन (मेन प्रोटीएज) के साथ लगभग 2,388 दवाइयों का कंप्यूटर अल्गोरिथम के जरिए विश्लेषण किया गया। 2,388 ड्रग का सार्स-कोव-2 वायरस के प्रोटीन के साथ उपयोग करने के बाद अंत में 10 दवाइयों को चुना गया। इसमें से Hepatitis C और HIV1 के लिए उपयोग होने वाली दवा के नतीजे बेहतर मिले हैं। उनकी यह शोध लाइफ साइंसेज के क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय पत्रिका बायो-साइंस रिपोर्ट में दो दिन पहले प्रकाशित हो चुकी है। प्रो. हसन ने कहा कि अभी क्लीनिकल ट्रायल नहीं हुआ है। इस शोध को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से बात करेंगे।

  • Related Posts

    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

    सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

    मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 10 views
    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 10 views
    सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

    नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 10 views
    नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

    नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 11 views
    वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़