एक ही उच्चस्तरीय कमेटी करेगी दवा कंपनी-सरकार के बीच विवादों का निबटारा

नई दिल्लीः भारत सरकार ने नई दवाइयों या नए फार्मूले (सूत्रण) की स्वीकृति एवं उनकी कीमतें तय करने के मामले में सिफारिशें करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सरकार एवं दवा कंपनियों के बीच उत्पन्न विवादों का निपटारा करेगी। नवंबर महीने में भारत सरकार के नैशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 51 दवाइयों की कीमतें 6 से लेकर 53 प्रतिशत तक घटा दी थी। इन दवाइयों मे कैंसर, दर्द और दिल, गुर्दे एवं जिगर के रोगों के इलाज में काम आने वाली दवाइयां भी शामिल हैं ।

यह कदम इस साल के शुरू में नए घुटने के प्रत्यारोपण के इम्प्लांट व दिल के इलाज एंजियोप्लास्टी में काम आने वालवे स्टेंट जैसे मेडिकल उपकरणों की कीमतों पर अंकुशों लगाने के बाद उठाया गया। नई कमिटी पहले से गठित दो कमेटियों की जगह लेगी। इन दो पुरानी कमेटियों में एक नई दवाइयों का आकलन कर उनकी कीमतें तय करती हैं और दूसरी पैकेजिंग व नई खोज से जुड़े मुद्दों पर विचार करती हैं।

2013 में कीमतों पर नियंत्रण के दायरे को बढ़ाने के बाद हुए अनुभवों के आधार पर दोनों कार्यों को एक ही कमेटी के तहत समेटने का फैसला लिया गया है। रसायन व उर्वरक मंत्रालय के तहत डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स ने नियंत्रण का दायरा बढ़ाया था। नई कमेटी के दवाइय़ों के नएपन के फार्मास्यूटिकल उद्योग के दावों की पड़ताल के साथ साथ, इस बात की जांच के लिए अधिकृत होगी कि किसी दवा को 2013 दवा नियंत्रण के आदेश से छूट है या नहीं।

इस कमिटी में एनपीपीए के विशेषज्ञों के साथ साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं इसके दवा नियंत्रण संभाग, केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ( सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन, सीडीएससीओ) के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

नई दवाइयों एवं सूत्रण (फारम्यूलेशन) को लेकर आवेदन प्राप्त होने के बाद एनपीपीए के पास इनसे जुड़े मुद्दों को कमेटी के पास भेजने के लिए 4 सप्ताह होंगे । उसके बाद कमेटी को अपनी अनुशंसा 4 सप्ताह में ही देनी पड़ेगी। अनुशंसा प्राप्त होने के एनपीपीए को 4 सप्ताह के भीतर फैसला लेना होगा।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 21 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली