बढ़ने लगा स्वाइन फ्लू, मिल रहे कोविड जैसे लक्षण, तीन लोगों में संक्रमित की पुष्टि

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में तीन लोगों के स्वाइन फ्लू ( एच1एन1 ) से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि मरीजों का रांची स्थित भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि सांस की बीमारी की वजह से भर्ती दो और संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है।

इन मरीजों की लंबी यात्रा का इतिहास नहीं है। ऐसा अनुमान है कि संक्रमण स्थानीय समुदाय में फैल रहा है। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ.विजय मिश्र ने बताया कि, मरीजों की पहले कोविड-19 जांच की गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद हमें आशंका हुई क्योंकि उन्हें वायरल संक्रमण था, तब हमने एच1एन1 जांच का फैसला किया और संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा, सबसे बड़ी चिंता है कि मरीज कोविड-19 के लक्षण के साथ आ रहे हैं। उनकी जांच की जा रही है और रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया जा रहा है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण कोविड की तरह ही है। इसलिए मेरी सलाह है कि कोविड लक्षण के साथ आने वाले मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनकी जांच एच1एन1 संक्रमण के लिए की जानी चाहिए।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 4 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 4 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 16 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील