बाजार में नकली पैरासिटामॉल, जरा बचके

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। भारत में अगर किसी दवा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है तो वो शायद पैरासिटामॉल होगी। ऐसे में अब खबर आ रही है कि बाजार में जो पैरासिटामॉल बिक रही है वो नकली है।

देश में लोग थोड़ी सी सर्दी-जुकाम होने पर तत्काल दवा दुकान से खरीदकर पैरासिटामॉल लेकर आते है। आमतौर पर घरों में ये दवा वैसे भी मिल ही जाती है। ऐसे में अगर दवा नकली है तो ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, देश के कई राज्यों में पैरासिटामॉल का सैंपल फेल होने के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में भी इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। औषधि विभाग ने इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शहर की करीब आधे दर्जन दवा दुकानों से अलग-अलग कंपनियों द्वारा निर्मित पैरासिटामॉल के नमूने जब्त किए गए हैं। इसका नमूना जांच के लिए कोलकाता लैब भेजा जाएगा।

पिछले दिनों देशभर में बिकने वाली खांसी, जुकाम, डायरिया, इंफेक्शन, पेटदर्द, सिरदर्द सहित अन्य रोगों के लिए इस्तेमाल होने वाली 30 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें पैरासिटामॉल भी शामिल है। इन दवाओं का पूरा बैच सेंट्रल स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने सभी राज्यों से वापस मांगा है। वहीं पैरासिटामॉल को लेकर नई खबरे सामने आ रही है।

बढ़ते ठंड की वजह से सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल फीवर सहित अन्य मरीजों में तेजी से इजाफा हुई है। ऐसे में मरीज बिना डॉक्टरी सलाह के पैरासिटामॉल धड़ाधड़ खा रहे हैं। आप सभी से अपील है कि डॉक्टर से सलाह के बाद ही कोई दवा ले।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़