बाड़मेर से लाखों रुपए का ड्रग्स बरामद

CBN: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों (CBN) दिल्ली की टीम ने राजस्थान के बाड़मेर शहर से लाखों रुपए का ड्रग्स बरामद किया है। टीम की ओर से 40 कार्टून नशीली और नकली दवाईयां जब्त की गई है। साथ-साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने आरोपियों की कार और बाइक को भी जब्त किया है। जब्त की गई नशीली दवाईयों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

खुले में बिक रही थी नकली और नशीली दवाईयां : CBN

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों को शिकायत मिली थी कि बाड़मेर में भारी संख्या में नशीली और नकली दवाईयां बाजार में खुले में बिक रही है। टीम ने जानकारी जुटा कर बाड़मेर शहर के उतरलाई रोड बलदेव नगर शहीद सर्किल एक घर में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान अलग-अलग नशीली और नकली दवाईयां मिली। इस पर टीम ने नशीली दवाईयां बेच रहे गंगाराम पुत्र तेजाराम जेसीबी शोरूम के पास, रामनगर बाड़मेर और कांतिलाल पुत्र परमानंद शास्त्री कॉलोनी बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। टीम ने वहां से करीब 40 कार्टून नशीली और नकली दवाईयां जब्त की। वहीं, टीम ने आरोपियों से एक बाइक, एक स्कूटी और एक कार को जब्त किया है।

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों की टीम ने नशीली और नकली दवाईयों को जब्त करके दो टैक्सियों में भरवाई और कोर्ट लेकर पहुंचे। दोनों आरोपियों को बाड़मेर अपर जिला एवं सेंशन कोर्ट संख्या 1 में पेश किया गया। दोनों को जेल भेज दिया।

राजस्थान में लंबे वक्त से चल रहा है नशे का कारोबार 

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में एक लंबे वक्त से नशे का कारोबार बहुत धड़ल्ले से चल रहा है। युवा नशे के शिकार हो रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस कोई  खास कार्रवाही नहीं कर रही है। ऐसे में ये कारोबार खूब फल-फूल रहा है।

हरिद्वार में 39,700 प्रतिबंधित टैबेलेट जब्त, तीन गिरफ्तार

https://medicarenews.in/news/35889

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त