सबसे बड़े कफ सिरप के रैकेट का पर्दापाश, 35 लोग गिरफ्तार

odisha: ओडिशा (odisha) में सबसे बड़े कफ सिरप के रैकेट का पर्दापाश हुआ है। बोलांगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए  कफ सिरप की अवैध खरीद, परिवहन और बिक्री में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस गिरोह में शामिल 35 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही  35 लाख रुपए की  ‘Eskuf’ खांसी की कफ सिरप की बोतलें भी बरामद की है।

पश्चिम बंगाल तक कफ सिरप की सप्लाई (odisha)

बलांगीर के एसपी नितिन कुशलकर ने जानकारी दी कि पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड  सना नेगी और प्रशांत हैं। ये लोग ओडिशा से दूसरे राज्यों में कफ सिरप की सप्लाई करते थे। पुलिस ने  स्थानीय और तकनीकी गुप्त जानकारी और जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने बोलांगीर और पड़ोसी जिले में एस्कुफ सिरप की अवैध खरीद, बिक्री और उसे दूसरे राज्यों में पहुंचाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह पश्चिम बंगाल तक कफ सिरप की सप्लाई कर रहे थे।

2 करोड़ रुपए फ्रिज 

एसपी नितिन कुशलकर ने बताया कि पुलिस ने एक आपूर्ति कंपनी के बैंक खाते में दो करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 7,500 रुपए नकद, एक देसी पिस्तौल, एक महिंद्रा एक्सयूवी वाहन, दो महिंद्रा पिक-अप वैन, एक टाटा एसीई वाहन, दो बाइक 17 मोबाइल फोन, सोने के गहने और दूसरे अन्य सामान बरामद किए।  इन कफ सिरप की सप्लाई करने वाली कोलकाता की  कंपनी मैसर्स डैफोडिल ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड को भी  पुलिस ने फ्रीज कर दिया गया है।

बाड़मेर से लाखों रुपए का ड्रग्स बरामद

https://medicarenews.in/news/35893

रात 3 बजे से सुबह 5 बजे सप्लाई

ये गिरोह एक रणनीति पर काम करता था। खास तौर पर रात 3 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ सिरप की सप्लाई होती थी। इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए टीम को 24 घंटे बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई दिनों की लगातार मेहनत करने के बाद पुलिस ने इस रैकेट का पर्दापाश किया है। पुलिस को इस मामले में मास्टमाइंड साना नेगी की तलाश है।

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 28 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन