बाहर की दवा न लिखने पर कैमिस्टों ने डॉक्टर को पीटा

गोरखपुर। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक दर्जन लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल के ओपीडी में मरीजों को देख रहे डा. अंग्रेश ङ्क्षसह पर हमला कर दिया और लाठी-डंडे से पीट कर लहुलूहान कर दिया। तोडफ़ोड़ की और सरकारी रजिस्टर फाड़ दिया। इससे सीएचसी में अफरा-तफरी मच गई और ओपीडी ठप हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से घायल चिकित्सक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डाक्टर का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने बाहर की दवा लिखने से मना कर दिया था।
जानकारी अनुसार दोपहर में सीएचसी में भारी भीड़ थी। ओपीडी में मरीज देखे जा रहे थे। करीब एक बजे कुछ लोग ओपीडी में डा. अंग्रेश ङ्क्षसह के पास पहुंच गए। एक मरीज को दिखाया और बाहर की दवा लिखने के लिए कहा, जिस पर चिकित्सक ने बाहर की दवा लिखने से इनकार कर दिया। इस पर बात बढ़ गई। तब तक युवकों के पक्ष में करीब एक दर्जन लोग लाठी लेकर जुट गए और चिकित्सक पर हमला कर दिया। डा. ङ्क्षसह चीखते-चिल्लाते हुए ओपीडी से भागकर चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश कुमार के कमरे में पहुंच गए। हमलावर भी पीछे-पीछे अधीक्षक के कमरे में घुस गए और वहां भी डा. अंग्रेश ङ्क्षसह को डंडे से पीटा। इससे सीएचसी में भगदड़ मच गई। मरीजों संग परिजन सीएचसी से बाहर निकल गए। इस घटना से आक्रोशित डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
सीएचसी परतावल के निरीक्षण के बाद अपर डिप्टी सीएमओ आइए अंसारी ने बताया कि उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर घायल डाक्टर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डाक्टर पर हमले का कारण बाहर की दवा न लिखना है। अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर संचालकों समेत एक दर्जन हमलावरों के खिलाफ श्यामदेउरवा थाने में तहरीर दी गई है। श्यामदेउरवा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में केस दर्ज किया गया है। फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई है।
 हमले के बाद डाक्टरों व कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर अस्पताल गेट पर हड़ताल पर बैठ गए, जिससे व्यवस्था बिगडऩे लगी। मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक रोहित सजयान सीएचसी पहुंचे। डीएम ने चिकित्सकों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन देते हुए कहा कि चिकित्सक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारी श्यामदेउरवा को निर्देशित किया कि 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाए। दोषी किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएं। डीएम के आश्वासन के बाद चिकित्सक काम पर लौट आए।

Related Posts

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

रुडक़ी (उत्तराखंड)। मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।…

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

पुणे (महाराष्ट्र)। नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल किया गया है। खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने यह कार्रवाई जेजुरी एमआईडीसी स्थित फार्मा पर की। इंडुकेयर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे