अब घर पर मिलेगी आईसीयू की सुविधा 

बेंगलूरु। घर पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी पोर्टिया मेडिकल ने अपनी सेवाओं में विस्तार किया है। अब वह विशेष तथा जटिल चिकित्सकीय सहायताओं के लिए भी घर पर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इन सेवाओं में गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनरक्षक सेवाएं भी शामिल हैं। भारत में गंभीर बीमारियों की चिकित्सकीय सेवा का बाजार 50 करोड़ डॉलर का है। कंपनी को एस्सेल, क्वॉलकॉम वेंचर्स और सबर पार्टनर्स जैसे निवेशकों से वित्तीय सहायता मिली है और वह निकट भविष्य में घर पर कीमोथेरेपी तथा डायलसिस की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।
पोर्टिया मेडिकल की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी मीना गणेश कहती हैं कि जटिल बीमारियों से ग्रसित कई ऐसे मरीज होते हैं जो बहुत अधिक हस्तक्षेप नहीं चाहते। उन्हें बस यह चाहिए कि कोई उनकी देखरेख करे और स्थिर रखे। ऐसे मामलों में अस्पताल में रहने से मरीज, उसके परिवार और अस्पताल, तीनों को ही अधिक लाभ नहीं होता। इसलिए बेहतर होता है कि मरीज घर आकर जल्दी स्वस्थ होने का प्रयास करे। कंपनी का कहना है कि गंभीर बीमारियों के लिए घर पर स्वास्थ्य सेवाएं लेने से कुल खर्च में एक तिहाई से लेकर पांचवे हिस्से तक की कमी आ जाती है। उदाहरण के लिए अस्पताल में गंभीर बीमारी के लिए आईसीयू की लागत 30,000-50,000 रुपये रोजाना आती है और वही सुविधा घर पर उपलब्ध कराने में उन्हें 6,500-12,000 रुपये रोजाना खर्च करने होंगे। गणेश कहती हैं कि वित्तीय लाभ के अलावा कंपनी यह भी सुनिश्चित करती है कि मरीज को संक्रमण की संभावना न्यूनतम हो और उसे अच्छी नींद, घूमने-फिरने की जगह और निजी समय भी दिया जाए।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की…

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’