बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर पर पुलिस और ड्रग अथॉरिटी की रेड, दवाएं कीं जब्त

जालंधर। सिविल सर्जन दफ्तर के अधीन आते जोनल ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी और थाना-8 की पुलिस की तरफ से वीरवार को दोआबा चौक स्थित बावा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि उनके पास गुप्त जानकारी थी कि बावा मेडिकल स्टोर पर पिछले कुछ समय से पाबंदीशुदा दवाइयां बेची जा रही हैं।

दरअसल इंस्पेक्टर की तरफ से की गई कार्रवाई के दौरान 4500 ऐसी गोलियां बरामद की गईं, जो लाइसेंस के बिना मेडिकल स्टोर पर रखी नहीं जा सकती थीं। विभाग की तरफ से मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करने के बाद स्टोर के मालिक को एक्ट के अधीन नोटिस भेजा जाएगा और जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, थाना-8 के एसएचओ कमलजीत सिंह का कहना है बावा मेडिकल स्टोर पर वे खुद टीम के साथ गए थे, लेकिन मेडिकल स्टोर से एनडीपीएस एक्ट का उल्लंघन करती कोई दवा या अन्य पदार्थ नहीं मिला है।

जब मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई तो पता चला कि स्टोर के मालिक राकेश के पास मेडिकल स्टोर चलाने का कोई लाइसेंस नहीं था। हालांकि जांच में यह बात सामने आई है कि किसी समय में मेडिकल स्टोर के नाम पर ड्रग कॉस्मेटिक एक्ट के अधीन लाइसेंस था, लेकिन पिछले कई सालों से लाइसेंस को रिन्यू नहीं करवाया गया और न ही विभाग में इसके लिए कोई एप्लीकेशन लगाई गई है।

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर