लोगों को मिलेंगी सस्ती दवाएं, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी

धनबाद। आम लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध करने के लिए लगातार अलग – अलग शहरो में जन औषधि केंद्र खोले जा रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ धनबादवासियों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सदर अस्पताल सहित सभी आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। रांची मुख्यालय ने इसके लिए सिविल सर्जन धनबाद को निर्देशित किया है।

मुख्यालय के निर्देश पर सिविल सर्जन ने सभी प्रभारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जगह चिह्नित करके इसकी सूची सौंपने को कहा है। जन औषधि केंद्र खोलने से गांव से लेकर शहर तक के गरीब मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध हो पाएंगी। 25 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पीके सोन ने भी जन औषधि केंद्र अधिक से अधिक खोलने पर जोर दिया था।

सिविल सर्जन – डॉ. गोपाल दास ने बताया कि जन औषधि केंद्र में फार्मासिस्ट का होना अनिवार्य है। अब स्वास्थ्य विभाग हर जन औषधि केंद्र के लिए फार्मासिस्ट प्रतिनियुक्ति की तैयारी कर रहा है। केंद्र में कम से कम तीन कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि यहां मरीजों को 24 घंटे सस्ती दवा उपलब्ध हो पाए। स्वास्थ्य केंद्र में सेवा मिलने से ग्रामीण मरीजों को लाभ मिलेगा।

अभी धनबाद में है मात्र तीन केंद्र : जन औषधि केंद्र के नाम पर धनबाद में अभी मात्र तीन दुकान चल रही हैं। एक सरकारी जन औषधि केंद्र एसएनएमएमसीएच में हैं। वहीं, दो निजी दवा दुकान गोविदपुर और राजगंज में है। अब स्वास्थ्य विभाग शहर में अधिक से अधिक जन औषधि केंद्र खोले जाने को लेकर तैयारी कर रहा है। इस में निजी दवा दुकान भी शामिल हैं। सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र खोलना है। इसको लेकर सभी प्रभारियों को निर्देश दिया जा रहा है। धनबादवासियों को सस्ती दवाई उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रतिबद्ध है।

 

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 18 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC