बिमार बच्चों का हाल जानने आए विधायक को बनाया बंधक, एम्स डॉक्टर निलंबित 

भगवानपुर (वैशाली)। चमकी बुखार से प्रभावित भगवानपुर प्रखंड के हरिवंशपुर गांव में पहुंचे सांसद पशुपति कुमार पारस और लालगंज के विधायक राजकुमार साह को लोगों के जबर्दस्त आक्रोश का सामना करना पड़ा। विधायक को आधा घंटा तक बंधक बनाये रखा। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ को भी लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। आधे घंटे की मशक्कत के बाद एसडीओ ने विधायक को ग्रामीणों से मुक्त कराया। गांव से निकलते वक्त ग्रामीणों ने विधायक व उनके सुरक्षाकर्मियों को खदेड़ दिया। बता दें कि भगवानपुर प्रखंड के हरिवंशपुर गांव में चमकी बुखार से सात बच्चों की मौत हो चुकी है। दर्जनों बच्चे इस बीमारी से पीडि़त हैं। इससे ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त था। जैसे ही सांसद व विधायक गांव पहुंचे, तो उनका विरोध शुरू हो गया। ग्रामीणों ने विधायक को कार से निकलते ही जबर्दस्ती एक झोपड़ी में बैठा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान विधायक व सांसद ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लगातार विधायक मुर्दाबाद की नारेबाजी करते रहे। गौरतलब है कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में चार जून से अब तक 17 बच्चों की चमकी बुखार से मौत हो चुकी है। उधर, मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीडि़त बच्चों का इलाज करने आए एम्स पटना के डॉक्टर भीम सेन को स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव डॉ. कौशल किशोर ने लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। अधीक्षक सुनील कुमार शाही ने कहा कि पत्र मिलने के बाद उन्होंने डॉ. भीम सेन को लेटर दे दिया। अपर सचिव ने रात्रि को पीआइसीयू-टू का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. भीम सेन ड्यूटी के बावजूद पीआइसीयू में उपस्थित नहीं थे। इस पर अपर सचिव ने डॉ. भीम सेन को निलंबित करने का आदेश निकाल दिया। उधर, भीमसेन ने कहा कि उन्होंने इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती है। वो अपनी ड्यूटी करने के बाद खाना खाने के लिए चले गये थे। अगर सीसीटीवी फुटेज की जांच करें तो इसका खुलासा हो जाएगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस