बिहार के इस जिले में बनने वाला है सबसे बड़ा ब्लड बैंक

Blood Bank: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कंपनीबाग स्थित रेडक्रॉस में 3 करोड़ रुपए की लागत से ब्लड बैंक (Blood Bank)  बनाया जा रहा है। ये ब्लड बैंक बिहार का सबसे बड़ा ब्लड बैंक बनने जा रहा है। यह ब्लड बैंक अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर होगा। यहां ब्लड सेपरेशन की मशीन भी लगेगी जिसके कारण लाल रक्त कण वाले ब्लड नहीं होने की परेशानी नहीं होगी।

24 घंटे मरीजों के लिए ब्लड बैंक (Blood Bank)  की सुविधा उपलब्ध होगी 

रेडक्रॉस के ग्राउंड फ्लोर पर ब्लड बैंक चलेगा 24 घंटे यहां मरीजों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। मरीज जरुरत के अनुसार, कभी भी ब्लड बैंक से सेवा का लाभ उठा सकते हैं। रेडक्रॉस के सचिव उदय शंकर  प्रसाद ने कहा कि यह ब्लड बैंक उत्तर बिहार के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। ब्लड सेपरेशन की अत्याधुनिक मशीनों से तुरंत ही होल्ड ब्लड के एक यूनिट रक्त से लाल रक्त कण का तीन यूनिट ब्लड तैयार किया जायेगा। इससे डेंगू, मलेरिया, एनीमिया, ब्लड कैंसर और थैलीसीमिया के मरीजों को खून की परेशानी नहीं होगी।

मोतीहारी में बन रहा है मैटरनिटी अस्पताल 

उदयशंकर प्रसाद ने कहा कि मोतीहारी में भी रेडक्रॉस मैटरनिटी अस्पताल बन रही है। इस अस्पताल के निर्माण होने से वहां की गर्भवती महिलाओं को स्पेशलिस्ट अस्पताल में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। सेंटर की सारी व्यवस्था रेडक्रॉस करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाए करने के लिए काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-मेडिकल कॉलेजों के लिए नया पैनल गठित

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस