बुलाने पर भी नहीं आया मालिक तो दवा फैक्टरी की सील

कुराली। सेहत विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर की सिसवां रोड पर दवाइयां बनाने वाली एक फैक्टरी पर छापामारी की और उसे सील कर दिया।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान नशे का प्रयोग रोकने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने विशेष टीम (एसटीएफ) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप कौर ने अपनी टीम के साथ सिसवां रोड पर एक दवाइयों की फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी में मौके पर केवल चौकीदार मौजूद होने के कारण टीम कार्रवाई करने से असमर्थ रही। टीम ने फैक्टरी मालिक को मौके पर पहुंचने के लिए कहा और बार-बार फोन पर संपर्क किया जाता रहा, लेकिन कई घंटे बाद भी फैक्टरी मालिक नहीं पहुंचा। आखिर टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया। टीम ने फैक्टरी मालिक के आने पर सील खोलने तथा चेकिंग करके आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप कौर ने बताया कि नशे का चुनाव में प्रयोग रोकने के उद्देश्य से आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कुराली की कई केमिस्ट शॉप पर चेकिंग की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में रजिंद्र सिंह और अवतार सिंह भी शामिल रहे।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज