मकान पर रेड कर कफ सिरप की खेप जब्त, दो गिरफ्तार 

सहरसा (बिहार)। सदर थाना पुलिस ने शहर के कायस्थ टोला के मकान में छापेमारी कर नौ कार्टन कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कफ सिरप किराना दुकान की आड़ में खपाया जा रहा था। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कायस्थ टोला के मकान में कोडिन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप मंगाकर भंडारण किया जा रहा है। इस पर सदर थानाध्यक्ष राजमणि के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त मकान पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे, जिन्हें समय रहते पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक राजेश कुमार व राजू कुमार दोनों सगे भाई है। उनकी निशानदेही पर उनके मकान से डाइलॉक्स डीसी कफ सिरप की 600 बोतल, डॉ. कफ नामक कफ सिरप 165 बोतल व एमड्राइल सी नामक कफ सिरप की 135 बोतल जो कुल नौ कार्टन में भरी थी, बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी अवैध तरीके से दवा का संग्रहण और बिक्री कर रहे थे। इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ औषधि निरीक्षक के आवेदन पर औषधि अंगराज अधिनियम 1940 की धारा 18 सी का उल्लंघन एवं 27 बी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सहरसा के सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कफ सिरप की आपूर्ति कहां से की गई और इसके पीछे दोषी कौन हैं, इसकी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि  कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा है। खासकर युवा वर्ग को इसकी लत लगती जा रही है। सस्ता नशा व आसानी से उपलब्ध होने के कारण इसका सेवन काफी मात्रा में किया जा रहा है। जबकि चिकित्सक डा. आइडी सिंह कहते हैं कि कफ सिरप अधिक मात्रा में पीना सेहत के साथ खिलवाड़ करना है। इसकी लत लगने से कई तरह की बीमारी हो सकती है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट