नशे का भारी जखीरा पकड़ा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

संबलपुर (ओडिशा)। नशा कारोबार का बड़ा पर्दाफाश किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन, गोली और कफ सीरप जब्त किया है। एसपी संजीव अरोरा ने बताया कि नशा कारोबार का एक सरगना सुंदरगढ़ के टाऊन थाना अंतर्गत शंकरा इलाके से गिरफ्तार कर शहर लाया गया है। जबकि अन्य दो युवक स्थानीय दलाईपाडा और महांतीपाडा के हैं। पुलिस ने इनके पास से 49000 नशे के इंजेक्शन, 9300 नशे की गोली और 3200 कफ सीरप जब्त किया है। पुलिस ने अईंठापाली बस टर्मिनस इलाके में अवैध रूप से कफ सीरप और नशे की गोली बेचते दलाईपाडा निवासी मो. शाहिद अंसारी और महांतीपाडा के लक्ष्मीधर साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 43 बोतल कफ सीरप, नशे की 20 गोली और 2 लीटर खुला कफ सीरप जब्त किया था। थाने लाकर पूछताछ में पता चला कि उन्हें यह नशे का सामान सुंदरगढ़ के शंकरा इलाके में रहने वाला अजय कुमार चौधरी सप्लाई करता है। ऐसे में संबलपुर पुलिस का विशेष दस्ता सुंदरगढ़ पहुंचा और अजय को गिरफ्तार करने सहित उसके ठिकाने से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन, गोली और कफ सीरप जब्त किया।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 20 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत