बेटे को बचाने के लिए हजारों रुपए देकर ब्लैक में पिता ने खरीदे इंजेक्शन,वो भी निकले नकली

इंदौर। कोरोना ने लोगों को इतना परेशान कर रखा है कि लोग सोच नहीं प् रहे है कि वो करें तो क्या करें। दरअसल इस महामारी में दवा की दबा कर कालाबाजरी हो रही। परेशान मरीजों को पागल बनाया जा रहा है। और मनमानी कीमत बसूली जा रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण के इलाज में जीवन रक्षक माने जाने वाले रेमडेसिविर की किल्लत के चलते इसकी कालाबाजारी और ठगी के मामले भी रोजाना सामने आ रहे हैं।

शहर की लसूड़िया पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो इंजेक्शन की शीशी में ग्लूकोज का पानी भरकर लोगों को ठग रहा था। पुलिस को इसकी शिकायत एक पिता ने की थी जिन्होंने अपने बेटे के लिए युवक से दो इंजेक्शन खरीदे, लेकिन डॉक्टर ने देखा तो शीशी में ग्लूकोज वाटर निकला। मामला इंदौर के लसुडिया थाना क्षेत्र का है। कोरोना संक्रमित युवक विशाल के पिता गणेश राव ने बताया कि उनका बेटा ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। वे उसके लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की तलाश में भटक रहे थे जब उनकी मुलाकात उज्जवल नाम के युवक से हुई। उज्जवल ने उन्हें अपना फोन नंबर दिया और कहा कि वह इंजेक्शन की व्यवस्था कर सकता है।

गणेश राव ने उज्जवल से फोन पर बात की तो उसने 20 हजार रुपये में एक इंजेक्सन देने की बात कही। कोई उपाय नहीं देख उन्होंने दो इंजेक्शन खरीद लिए और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने देखा तो बताया कि इंजेक्शन की शीशी में ग्लूकोज का पानी भरा हुआ है। डॉक्टर ने इंजेक्शन की सील देखी तो वह टूटी हुई थी। सील को फेवीक्विक से चिपकाया गया था। डॉक्टर को शीशी के ऊपर लगे रबड़ के ढक्कन पर सुई का निशान भी नजर आया। इसके बाद डॉक्टर ने बुजुर्ग पिता को ठगी के बारे में बताया।

गुस्साए गणेश राव ने ठग युवक को पुलिस के हाथों पकड़वाने के लिए एक योजना बनाई। उन्होंने उज्जवल को फोन लगाकर दो और इंजेक्शन की जरूरत बताई। उज्ज्वल ने उन्हें पैसे लेकर आने को कहा। गणेश राव उसके बताए जगह पर पहुंचे, लेकिन पैसे घर भूलने का बहाना बना कर उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उज्ज्वल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि वह कई लोगों के साथ इस तरह की ठगी कर चुका है। पुलिस उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 21 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची