बैन के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा ऑक्सीटोसिन

फर्रुखाबाद। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री पर बैन लगा दिए जाने के बावजूद यह धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब यह बदले हुए रंग-रूप में मिलने लगा है। गौरतलब है कि सरकार ने ऑक्सीटोसिन के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए देशभर की फार्मा कंपनियों पर संबंधित इंजेक्शन के निर्माण पर रोक लगाई है। इसके अलावा निजी कंपनियों को ऑक्सीटोसिन के निर्माण का कच्चा माल पहुंचाने पर भी रोक लगा दी है। ऑक्सीटोसिन के निर्माण की जिम्मेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की एक कंपनी को दी गई है। सरकार ने एक जुलाई से मेडिकल स्टोर पर इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है और शासनादेश में साफ बताया गया था कि मेडिकल स्टोर पर ऑक्सीटोसिन मिला तो लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन अब एंपुल के रूप में मिल रहा है। इसकी कीमत भी बेहद कम होती है। यह महज दो से पांच रुपये में मिल जाता है।
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने बताया कि सरकार ऑक्सीटोसिन पर रोक लगाने का भरसक प्रयास कर रही है। लोकल कंपनियां चोरी छुपे इसका निर्माण कर रही हैं। इसी कारण यह अब भी आसानी से एंपुल के रूप में बाजार में मिल रहा है। यह इतना सस्ता होता है कि हर आदमी इसे खरीद लेता है।

Related Posts

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। एफडीए की…

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 12 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त