भारतीय एंटीबायोटिक इंजेक्शन की मांग बढ़ी

नई दिल्ली: फार्मा इंडस्ट्री कंफेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल जगदीप सिंह ने कहा कि भारतीय मार्केट में बिकने वाले एंटीबायोटिक एमिकासिन इंजेक्शन की काफी मांग है और इसके रिजल्ट भी अच्छे हैं। 2013 में 250 एमजी की एमआरपी सरकार ने 31.48 रुपए तय की थी, लेकिन कच्चे माल का रेट करीब 7000 रुपए प्रति किलो था। 2016 में जब कच्चे माल का रेट 10 हजार रुपए था तब भी इंजेक्शन का रेट यही रहा। 2017 में कच्चे माल का रेट 21 हजार रुपए तक पहुंच गया है। इसका असर यह होगा कि कंपनियां इतने अच्छे रिजल्ट देने वाले एंटीबायोटिक्स का प्रोडक्शन बंद कर देंगी।
इसका नतीजा यह होगा कि मरीज का रेजिस्टेंस (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ जाएगी और एक बार हायर एंटीबायोटिक्स लेने के बाद लो एंटीबायोटिक्स असर दिखाना बंद कर देगा। हालांकि सरकार का दावा है कि अभी स्थिति ऐसी नहीं है कि दवाओं के दाम बढ़ें। दूसरी तरफ कुछ दवाएं बाजार से गायब जरूर हो गई हैं। टॉरेंट कंपनी ने पेट की गैस की समस्या में काम की टेबलेट टॉपसिड का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। इसकी कीमत 6 रु./ स्ट्रिप थी। यही सॉल्ट फोमैटाडीन एबट कंपनी की तरफ से 19 रु./ स्ट्रिप कुछ दिन पहले तक बेचा जा रहा था, लेकिन अब वो भी बाजार में नहीं है। कोट्रामोक्साजोल-डीएस के नाम से मशहूर एंटीबायोटिक के रूप में 10 रुपए प्रति स्ट्रिप मिल जाती थी, किंतु इस समय 500 से ज्यादा कंपनियों ने उसका प्रोडक्शन कम कर दिया है। सबसे ज्यादा बिकने वाले सॉल्ट पैरासिटामॉल 225 रु./ किलो तक मिल जाता था। अभी यह 365 रु. किलो मिल रहा है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 16 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली