भारतीय दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को अमेरिका ने संजीवनी बताया

मुंबई। अमेरिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित करीब दो हजार लोगों पर मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का परीक्षण शुरू कर दिया है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना का संभावित इलाज स्वीकारा है। बता दें कि अमेरिका ने भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की बड़ी खेप मंगाई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के अनुसार जिन मरीजों पर परीक्षण किये जा रहे हैं, उनमें सार्स-सीओवी-2 वायरस के संक्रमण पाये गए हैं, जो कि कोविड-19 के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसके कारण बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होती है। इस परीक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों को हाइड्रोक्लोरोक्वीन या एजीथ्रोमाइसिन की डोज दी जाएंगी। एनआईएच ने बताया कि पहला प्रतिभागी कैलिफोर्निया राज्य से है। इस परीक्षण के द्वितीय चरण में दवाइयों के असर करने के बारे में पता लगता है जबकि पहले चरण में उनके सुरक्षित होने से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है। एनआईएच के एलर्जी और संक्रमित विभाग संस्थान के निदेशक एंथनी फाउकी ने बताया कि मौजूदा दवाओं को फिर से तैयार करना एक आकर्षक विकल्प है क्योंकि इन दवाओं का व्यापक परीक्षण हुआ है, जिससे इनके परीक्षण में तेजी से मंजूरी आई है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 12 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट