वैक्सीन आने के बाद भी रहेगा कोरोना का खतरा : WHO

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के निदेशक (आपदा) डॉ. माइक रयान ने कोविड 19 के भविष्य में खत्म होने संबंधी दावों को खारिज करते हुए चेतावनी दी है कि वैक्सीन का पता लगने के बाद भी इसके संक्रमण का खतरा बना रह सकता है। डॉ. रयान ने स्विटजरलैंड में अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य संघ के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ये तथ्य बहुत महत्वपूर्ण हैं कि कोरोना वायरस कभी खत्म नहीं हो सकता और यह दूसरे संक्रामक रूप में हमारे समाज में सामने आ सकता है। एचआईवी दूर नहीं हुआ है , लेकिन हम उसके बारे में ज्यादा जान गये हैं। अगर कोई अनुमान व्यक्त करता है कि यह बीमारी कब खत्म होगी , तो मैं इस पर यकीन नहीं कर सकता। डॉ. रयान ने कहा कि अगर वैक्सीन का पता लगा लिया जाये, तो भी इस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए व्यापक प्रयासों की जरुरत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 100 से भी अधिक वैक्सीन है , लेकिन खसरा जैसी अन्य बीमारियां वैक्सीन होने के बावजूद खत्म नहीं हो सकी हैं।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 18 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC