ऐतिहासिक हो सकता हैआयुष की दवाओं का क्लीनिकल ट्रायल : डॉ. हर्षवर्धन

कोरोना वायरस को मिटाने के लिए पूरी दुनिया में वैक्सीन की खोज की जा रही है।  इटली और इजरायल जैसे देश कोविड-19 की वैक्सीन बनाने का दावा कर चुके हैं।  इस दिशा में भारत ने अभी तक किस तरह के कदम उठाए हैं और वैक्सीन की खोज में भारत कितना आगे है, आज तक ई एजेंडा में पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी दी। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘वैक्सीन से लेकर ड्रग्स की खोज आयुष की दवाओं को समर्थन देने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नेतृत्व कर रहे हैं।  वैज्ञानिकों से मीटिंग से लेकर मॉनिटरिंग का जिम्मा खुद उन्होंने अपने हाथों में लिया हुआ है।’ डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि आयुष की कुछ दवाओं को लेकर भारत के इतिहास में पहली बार क्लीनिकल ट्रायल की पहल हुई है।  आने वाले समय में यह एक ऐतिहासिक कदम हो सकता है।  भारत में भी वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिक पूरा जोर लगा रहे हैं।  भारत में भी वैक्सीन डेवलप करने का प्रयास किया जा रहा है।  देश में वैक्सीन डेवलपमेंट के करीब एक दर्जन ट्रायल सक्रिय हैं, जिनमें से कुछ जल्द ही अगले चरण यानी ह्यूमन ट्रायल के स्टेज पर भी पहुंच सकते हैं।  डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि जब तक वैक्सीन की खोज नहीं हो जाती तब तक सोशल डिस्टेंसिंग को ही वैक्सीन मानकर अपनाया जाए।

  • Related Posts

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 6 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 8 views
    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 10 views
    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 6 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 6 views
    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 18 views
    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC