भारतीय फार्मा सेक्टर के निर्यात में आठ फीसदी से ज्यादा की वृद्धि

नई दिल्ली। भारतीय फार्मा सेक्टर के निर्यात में आठ फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते जुलाई माह में निर्यात 8.36 प्रतिशत बढक़र 2.31 अरब डॉलर हो गया है। इसके पीछे पश्चिमी देशों में भारत में बनी जेनेरिक दवाइयों की लोकप्रियता को बताया जा रहा है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय फार्मा सेक्टर के निर्यात में सालाना 9.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 27.9 अरब डॉलर पर रही थी।

बता दें कि भारत के फार्मा निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत है। इसके बाद यूके और नीदरलैंड की हिस्सेदारी 3-3 प्रतिशत है। ब्राजील, साउथ अफ्रीका, आयरलैंड और स्वीडन भारत के लिए नए निर्यात बाजार हैं।

हाल ही में जारी आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में भारत के कुल निर्यात में फार्म सेक्टर की हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत हो गई है। यह वित्त वर्ष 2018-19 में 5.8 प्रतिशत थी। विशेषज्ञों का अनुूमान है कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री 2030 तक बढक़र 130 अरब डॉलर हो सकती है, जो कि वर्तमान में 65 अरब डॉलर की है।

फार्मा सेक्टर की ओर से नियमों का सख्ती से पालन

आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया कि भारत के फार्मा सेक्टर की ओर से नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है। इंडस्ट्री के पास 703 यूएस एफडीए अप्रुव्ड सुविधाएं, 386 यूरोपियन गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) वाले प्लांट और 241 विश्व स्वास्थ्य संगठन के गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) वाले प्लांट हैं। दिसंबर 2023 में शेड्यूल-एम के तहत वैश्विक स्तर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए नियमों में बदलाव भी किया गया था।

यह भी कहा गया कि पीएलआई स्कीम का फार्मा सेक्टर पर सकारात्मक असर हो रहा है। इससे आयात और निर्यात में अंतर को कम करने में मदद मिल रही है। अब सीटी स्कैन व एमआरआई मशीन तथा अन्य मेडिकल उपकरणों का स्थानीय स्तर पर प्रोडक्शन होने लगा है।

Related Posts

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 14 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील