आज रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर, प्राइवेट अस्पताल भी रहेंगे बंद

नई दिल्ली। आज रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। दिल्ली के अस्पतालों में जाने से पहले मरीज या उनके तीमारदारों को अलर्ट रहना जरूरी है। रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा की जा रही स्ट्राइक को अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का भी साथ मिल गया है।

आईएमए ने शनिवार को देशव्यापी बंद का ऐलान कर दिया है। यही नहीं, शनिवार को प्राइवेट अस्पतालों में भी ओपीडी नहीं होगी। इस कारण मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। बता दें कि यह हड़ताल कोलकाता अस्पताल में ट्रेनी डाक्टर के साथ रेप व हत्या के विरोध में की जा रही है।

एम्स में ओपीडी पूरी तरह से प्रभावित

एम्स में शनिवार को ओपीडी पूरी तरह से प्रभावित है। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ-साथ फैकल्टी भी ने भी काम नहीं करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि अभी तक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की स्ट्राइक थी और सीनियर फैकल्टी ओपीडी में होते थे। इससे मरीजों को इलाज मिल जाता था। एम्स के फैकल्टी एसोसिएशन ने डायरेक्टर को पत्र लिखकर बता दिया कि शनिवार को वो ओपीडी और सर्जरी में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में शनिवार को एम्स में ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी और सर्जरी केवल इमरजेंसी ही हो सकेगी।

आईएमए ने शनिवार को देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में स्ट्राइक की घोषणा की हुई है। आईएमए के प्रेजिडेंट डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक सभी डॉक्टर स्ट्राइक पर रहेंगे। इस दौरान डॉक्टरों से अस्पतालों में ओपीडी और रूटीन सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है। डॉक्टर अशोकन ने कोलकाता की घटना की जांच पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बताती है कि वारदात में कई लोग शामिल हो सकते हैं।

इन प्राइवेट अस्पतालों में आज ओपीडी नहीं

राजधानी दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल गंगाराम अस्पताल, बत्रा अस्पताल, सीके बिड़ला अस्पताल, महाराजा अग्रसेन, माता चानन देवी, आकाश हॉस्पिटल, जयपुर गोल्डन में ओपीडी बंद रहेगी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश