भारत में एचआईवी मरीजों के लिए आई नई दवा, नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने किया अप्रूव

कुरुक्षेत्र। एचआईवी -एड्स के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि भारत में एचआईवी मरीजों के लिए नई दवा आ गई है। जिससे अब एचआईवी मरीजों को काफी फायदा होगा। गौरतलब है कि अब सुबह सायं की बजाय पूरे दिन में सिर्फ एक बार गोली खानी होगी। कई बार मरीज सुबह सायं दोनों समय की दवा में से सायं की दवा भूल जाने की समस्या बताते थे। मगर अब उनकी समस्या का निवारण हो गया है।

नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने इस गोली को अप्रूव कर दिया है। इसके बाद जिले के एचआईवी मरीजों को भी यह दवा देनी शुरू कर दी गई है। इसमें तीन साल्ट एक साथ डाले गए हैं। यह दवा काफी महंगी है। यह अभी तक विदेशों में प्रयोग की जा रही थी। अब इसे भारत में भी प्रयोग करने की स्वीकृति मिल गई है। एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र के परामर्शदाता ध्यान सिंह और बलविंद्र ने बताया कि इस दवा ने मरीजों की काफी परेशानी को हल कर दिया है। बहुत से मरीज इस बात की समस्या रखते थे कि वे सुबह की दवा तो खा लेते हैं। लेकिन, शाम को कई बार किसी काम में उलझने की वजह से या बाहर होने की वजह से दवा का सेवन करना भूल जाते हैं। ऐसे में उनका कोर्स बीच-बीच में टूटता रहता है।

ऐसे में एचआईवी के मरीजों के लिए यह बहुत बड़ी राहत की बात है। अब उन्हें सुबह नाश्ते के दो घंटे बाद एक बार दवा खानी होती है। इसके बाद वे पूरा दिन सामान्य तौर पर काम कर सकते हैं। साथ ही नई दवा में अब तक किसी तरह का दुष्प्रभाव भी नहीं दिखा है। यह अच्छी खबर है। यह दवा भी काफी महंगी है। यह अब तक विदेशों में एचआइवी-एड्स के मरीजों को ही दी जा रही थी। मरीज भी इस नई दवा से काफी संतुष्ट हैं।

 

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए