भारी मात्रा में दवाएं बरामद

धुरी। पंजाब के धुरी में पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम में बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दंपती को भारी मात्रा में नशीली दवाओं समेत काबू किया है। इस कामयाबी से पुलिस में खुशी का माहौल है, उनके मुताबिक अब नशे के कारोबार को खत्म करने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही इस मामले को लेकर आगे जांच शुरू कर दी गई है।

बताया गया है घटना के समय आरोपी संगरूर से दवाएं लेकर अपने ठिकाने जा रहे थे। आरोपी एक नशीली दवा की शीशी और एक गोलियों के पत्ते का कोंबो बनाकर बेचते थे। नशे के आदी व्यक्ति को लालच दिया जाता कि दोनों के इकट्ठे सेवन से नशा अधिक किक देता है। आरोपी दंपती धूरी में गद्दे और रजाई आदि भरने का काम करता है।

मिली जानकारी के अनुसार, धूरी के पास दौलतपुर लिंक सड़क पर स्कूटी पर आ रहा दंपती पुलिस को देखकर घबरा गया। तलाशी के दौरान आरोपी दंपती ने 300 नशीली दवा की शीशियां और 3 हजार नशीली गोलियां बरामद हुई। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ये नशा संगरूर की राम नगर बस्ती निवासी सोनी से खरीद कर ले जाते थे। सोनी इन नशीली दवाओं को हरियाणा से लाकर संगरूर में सप्लाई करता था। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आरोपियों को शीशी की कीमत 40 रुपए और पत्ते की कीमत 20 रुपए पड़ती थी। आरोपी दोनों का कोंबो बनाकर 700 से 750 रुपए में नशे के आदी व्यक्ति को बेचते थे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई