मेडिकल स्टोर वालों के लिए खुशखबरी!

आगरा। उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर आगरा से मेडिकल स्टोर चलाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले न्यू शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में दवा व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान 600 से अधिक थोक व फुटकर दवा व्यापारियों को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया कैमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार के साथ हम सबकी भी ये कोशिश है कि दवाएं अनट्रेंड हाथों से नहीं बिकनी चाहिए। इस क्रम में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए असिस्टेंट फार्मासिस्ट कोर्स दवा व्यापारियों के लिए फार्मासिस्ट का सही विकल्प हो सकता है।

उन ने बताया कि चार माह की अवधि के इस कोर्स में डिप्लोमा फार्मेसी वाले ही सारे विषय दवा व्यापारी को पढ़ाए जाते हैं। कानपुर में 120 दवा व्यापारी यह कोर्स कर चुके हैं। संगठन द्वारा प्रदेश भर में जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। जब प्रदेश के अधिकांश दवा व्यापारी यह कोर्स कर लेंगे तब पढ़ाई व अनुभव के आधार पर सरकार से संगठन द्वारा इनको बिजनेस फार्मासिस्ट की मान्यता प्रदान कर, बिना अलग से कोई फार्मासिस्ट रखे व्यापार चलाने देने की मांग की जाएगी।

उप्र एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व आगरा एसोसिएशन के संस्थापक गिरधारी लाल भगत्यानी ने एक्सपायरी ब्रेकेज की समस्या पर कहा कि दवा कंपनियों द्वारा एक्सपायर्ड दवाओं की वापसी हेतु कोई समय सीमा नहीं होनी चाहिए। संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि एक्सपायर्ड दवाएं कंपनी वापस नहीं लेंगी इनका निस्तारण कैसे होगा। अगर दवा विक्रेता इन एक्सपायर्ड दवाओं को खेत, जल, सडक कहीं भी फेंकते हैं तो यह जन-जीवन के लिए घातक होगा। अब देखने वाली बात होगी इस चार माह के कोर्स से मेडिकल स्टोर चलाने वालों को कितना फायदा होता है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई