एमबीबीएस करने वालों के लिए बुरी खबर!

जयपुर। एमबीबीएस करने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर आती दिख रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) से जुड़े मेडिकल कॉलेज में सत्र 2018-19 से एमबीबीएस की फीस 3570 गुना तक बढ़ाने की तैयारी है।

अगर ऐसा कुछ किया जाता है कि एमबीबीएस करने वाले छात्रों को बड़ा झटका हो सकता है। खासतौर पर उन बच्चों के लिए जो गरीब और मध्य वर्गीय परिवार से आते है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जा चुका है। हाल ही आयोजित बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बॉम) के सदस्यों की बैठक में तय हुआ कि इस यूनिवर्सिटी की एमबीबीएस की फीस सोसायटी पैटर्न पर चल रहे कॉलेजों की फीस के बराबर होगी। अगर ऐसा हुआ तो इस यूनिवर्सिटी में 5 साल की फीस के रूप में लिए जाने वाले 14 हजार की जगह 5 लाख रुपए लिए जाएंगे। इसका साफ मतलब है कि सीधे 3570 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

आरयूएचएस के प्रवक्ता डॉ ए चौगले ने कहा है कि आरयूएचएस को मेडिकल कॉलेज चलाने के लिए खुद के संसाधन जुटाने हैं। एमबीबीएस की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। फीस को सोसायटी पैटर्न पर चल रहे कॉलेज की फीस के समान करना प्रस्तावित है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत