मेडिकल स्टोर की दो दवाओं के सैंपल मिले फेल

गोंडा (उप्र)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दवाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर सितंबर माह में रानीबाजार स्थित पापुलर मेडिकल एजेंसीज पर छापेमारी की थी। यहां से लिए पांच दवाओं के सैंपल में से दो दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक व निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है।
गत दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को दवाओं की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली थी। इस पर औषधि निरीक्षक मनु शंकर की टीम ने छापेमारी करके दवाओं के नमूने लिए थे। जांच के बाद आई रिपोर्ट में पाया गया है कि एंटीबायोटिक दवा बायोसिक्स दो सौ मिलीग्राम में मात्र 24.6 मिलीग्राम ही दवा मिली। नियमत: इसमें 180 मिलीग्राम दवा की क्षमता होनी चाहिए। इसलिए इसे अधोमानक पाया गया है। मैक बी नामक एंटीबायोटिक दवा में मात्र 57 फीसद ही दवा का तत्व मिला है। टीम का मानना है कि ऐसे में मुनाफे के चक्कर में मरीजों को असरहीन दवाएं बेची जा रही थीं। रिपोर्ट के बाद अब संबंधित को नोटिस जारी किया जा रहा है। औषधि प्रशासन टीम ने जिला अस्पताल के सामने स्थित गोयल ड्रग हाउस पर जांच पड़ताल की। इसमें क्षमता से अधिक दवाएं मिली हैं। इस बाबत दवाओं के रिकार्ड तलब किए गए हैं। कौन-कौन सी दवा कब आई है, एक्सपायरी तिथि क्या है। इस बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। यहां से पांच सैंपल लिए गए हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन