मकान पर छापा मारकर नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया, दो तस्कर गिरफ्तार

कैथल (हरियाणा)। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके किराए के मकान से प्रतिबंधित 88,260 नशीली गोलियां, 4,200 नशीले कैप्सूल व 100 नशे के इंजेक्शन समेत कुल 92,560 नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। एसपी शशांक कुमार सावन के अनुसार एंटी नारकोटिक सैल की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चंदाना गेट कैथल रामलीला मैदान गेट सामने पहुंची। बताया गया था कि गांव मानस निवासी सलीम खान व उसका साथी बलिंद्र चंदाना गेट कैथल स्थित एक किराए के मकान में रहते है और नशा करने वालों को नशीली गोलियां आदि बेचने का धंधा करते है। पुलिस ने उक्त मकान पर रेड की। यहां अलमारी में गत्ते की पेटियां रख रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान गांव मानस निवासी सलीम खान व बलविंद्र उर्फ बलिंद्र के तौर पर हुई।
पेटियों की तलाशी ली गई तो प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियों के 38 डिब्बों से 13980 गोली, अल्प्राजोलम के 56 डिब्बो से 33480 गोलियां, लोरजापॉम गोलियों के दो डिब्बों से 4800 गोलियां, डाईफैनोजाईलैट एट्रापाइन के 6 डिब्बों से 36000 गोलियां, 27 डिब्बों से ट्रामाडोल के 4200 कैप्सूल तथा दो डिब्बों से 100 नशीले इंजेक्शनों समेत कुल 92,560 नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। सिटी थाना में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बलिंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां कहां से लेकर आता था।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी