गुणवत्ता में कम मिली बीपी की दवा, बाजार से वापस मंगाया बैच

नई दिल्ली। फार्मा कंपनी यूनिकेम लैबोरेटरीज और ल्यूपिन ने उच्च रक्तचाप की दवा को गुणवत्ता संबंधी मुद्दों के चलते अमेरिकी बाजार से वापस मंगाया है। अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) के अनुसार यूनिकेम स्वैच्छिक रूप से क्लोनोडाइन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स की 1,90,992 बोतलें वापस मंगा रही है। गौरतलब है कि इस दवा का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप के इलाज में होता है। कंपनी की अमेरिकी इकाई यूनिकेम फार्मास्युटिकल्स (यूएसए) गुणवत्ता संबंधी मुद्दों की वजह से इस दवा को बाजार से वापस मंगा रही है। इस दवा खेप का उत्पादन यूनिकेम के गोवा संयंत्र में हुआ है। इसी तरह ल्यूपिन की अमेरिकी इकाई लिसिनोप्रिल दवा की 4,224 बोतलें बाजार से वापस मंगा रही है। लिसिनोप्रिल टैबलेट का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप के लिए होता है। इन दवाओं का उत्पादन मुंबई की कंपनी के नागपुर संयंत्र में हुआ है।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट