दवा कंपनी ऑरिसन फार्मा पर FIR

नाहन (हप्र)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित कालाअंब के ऑरिसन फार्मा उद्योग और उसकी सिस्टर्स कंपनियों (ओपीआई ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) पर कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए बनाए गए नियमों की अवहेलना करने पर एफआईआर दर्ज हो गई है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले ऑरिसन फार्मा और उसकी दो अन्य सिस्टर कंपनियों में कोरोना संक्रमण के मामले आए थे। हिमाचल क्षेत्र में ही कर्मचारी और उनसे संपर्क में आए करीब 11 लोग संक्रमण की चपेट में आए। हरियाणा क्षेत्र के लोग भी संक्रमित पाए गए। प्रशासन की जांच में पाया गया कि उद्योग में कार्य के लिए कामगार और कर्मचारी हरियाणा के क्षेत्र से बॉर्डर पार कर बिना अनुमति के समूहों में आ रहे थे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से कंपनी को तीन बार नोटिस भी जारी किए गए। लेकिन, कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक जिलाधीश सिरमौर ने डाक के माध्यम से इसका शिकायत पत्र पुलिस विभाग को भेजा। शिकायत पत्र के अनुसार हरियाणा से बॉर्डर पार कर लोग गुपचुप कालाअंब से सटे ओगली में बने उद्योग के परिसर में कार्य के लिए पहुंचते थे। वे समूहों में आते थे और मास्क भी नहीं पहनते थे। यहां तक कि उनका पास भी नहीं बनाया गया था।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट