मकान पर रेड कर नकली दवाइयां जब्त, 3 गिरफ्तार

जयपुर, कैलाश शर्मा। पुलिस ने जवाहर नगर स्थित आवासन मंडल के एक रिहायशी मकान में आयुर्वेद दवा की आड़ में नकली एलोपैथिक दवाएं बनाने का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां छापा मारा तो नकली दवाएं बनाने की मशीनरी और दवा बनाने का कच्चा माल जब्त किया। एडीजी क्राइम बीएल सोनी ने बताया कि मामले में एस. राबर्ड फार्मास्यूटिकल्स फैक्ट्री मालिक जवाहर नगर निवासी नरेन्द्र सुखानी, उसके पार्टनर रविन्द्र प्रताप सिंह तथा दवा सप्लायर आगरा के अरविंद शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि नकली दवा की खेप आगरा भेजी है। पुलिस टीम ने आगरा जाकर वहां ग्रेस अस्पताल के साक्षी मेडिकल स्टोर से नकली दवाओं के 6 पैक तथा 3 खुले कार्टन जब्त किए। ये दवाएं आर्चीज लाइफ साइंस के नाम से निर्मित नकली दवाएं हैं। आरोपी पुणे स्थित फार्मा कंपनी आर्चीज लाइफ साइंस के नाम पर मासिक धर्म तथा लिवर से जुड़ी दवाइयां बनाकर सप्लाई कर रहे थे, जबकि आर्चीज लाइफ साइंस फार्मा इस तरह की दवाइयां बनाती ही नहीं हैं। इस संबंध में आर्चीज लाइफ साइंस फार्मा के मालिक जयवीर यादव ने जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए