मकान में रेड कर 210 एमटीपी किट और नशीली दवाइयां बरामद

सिरसा। पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने एक मकान में रेड कर भारी मात्रा में एमटीपी किट और नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस को मकान से गर्भपात के लिए इस्तेमाल में ली जाने वाली 210 एमटीपी किट तथा भारी मात्रा में नशीली दवाइया बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी  दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सिरसा के बेगू रोड पर पुलिस और ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर की जॉइंट टीम ने गिरधर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की थी। वहां कुछ नशीली दवाइयां मिली थी, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए टीम वार्ड नंबर 22 में पहुंची, जहां एक मकान में से पुलिस को भारी मात्रा में नशीली दवाइयां और एमटीपी किट बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया की भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइया बरामद की गई हंै, जिनमें 210 एम टी पी किट, 20 हजार ट्रामाडोल गोलियां, 408 फोर्टविन इंजेक्शन, 1200 एल्प्राजोलम की गोलियां,ओक्सीटोक्सिन 3402 वाइयल बरामद की है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में दुकानदार शेखर चंद ने पुलिस को बताया कि वो पिछले 10 साल से ये काम कर रहा ह। ये सारा सामान बिहार के गया जिला से लेकर आया था। सीनियर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर निरपन गोयल ने बताया कि इतनी भारी मात्रा में एमटीपी किट मिलने से एक बात तो साफ हो रही है कि गर्भपात का बड़ा खेल खेला जा रहा होगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 8 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट