मरीज की मौत पर निजी अस्पताल में डॉक्टर की धुनाई, वीडियो वायरल

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर की धुनाई कर डाली। गोमतीनगर स्थित इग्निस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर रवि देव के साथ मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।

वीडियो में लोग डॉक्टर की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। आरोपी उन पर कुर्सियां पटक रहे हैं। बताया गया कि आरोपियों ने डॉक्टर से पहले हॉस्पिटल के स्टाफ को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार इग्निस हॉस्पिटल में एक मरीज का इलाज चल रहा था। डॉ. रवि देव मरीज को देख रहे थे, तभी तीमारदारों की डॉक्टर और स्टाफ नर्स के साथ बहस शुरू हो गई। इसी बीच एक तीमारदार ने स्टाफ पर हाथ उठा दिया और मारपीट होने लगी। हंगामा बढ़ा तो स्टाफ भाग खड़ा हुआ। मरीज के परिजन डॉक्टर रवि देव के कैबिन में घुसे और कमरे से खींचकर वेटिंग हॉल में ले आए। फिर यहां उन्हें पीटने लगे। डॉक्टर पर कुर्सियां तक उठाकर फेंकी गईं।

वीडियो हुआ वायरल

बताया गया है कि मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बावजूद इसके डॉक्टर उस मरीज का इलाज करने का दावा कर रहे थे। परिजनों के पूछने पर डॉक्टर नाराज हो गए और जाने को कह दिया। इससे अस्पताल में मारपीट शुरू हो गई। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया, जो कि वायरल हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने गोमतीनगर विस्तार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़