मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध तरीके से बिक्री की जा रही थी। मौके से दो लाख रुपये कीमत की 207 शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त की हैं। वहीं 3600 नग प्रतिबंधित नशीली गोलियां भी बरामद की हैं। आरोपी स्टोर संचालक को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपित द्वारा उत्तर प्रदेश से नशीली दवाइयां लाकर यहां बिक्री किया जाता था।

यह है मामला

संभागीय आबकारी उडऩदस्ता कार्यालय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। पता चला कि सुभाषनगर के न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश समद्दार द्वारा नशीली कफ सीरप एवं गोलियां बेची जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए मेडिकल स्टोर पर ग्राहक भेजकर नशीली दवाइयों की खरीदी कराई गई।

खरीदी की पुष्टि होने पर न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर में रेड की। छापे के दौरान मेडिकल दुकान का मालिक राजेश समद्दार दुकान पर मौजूद मिला। परंतु मेडिकल स्टोर में कोई संदिग्ध मादक पदार्थ नहीं मिला। मेडिकल स्टोर के पीछे एक कमरे से स्वयं मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश समद्दार ने 207 नग तथा 3600 नग प्रतिबंधित गोलियां बरामद कराईं।

राजेश समद्दार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर जेल में भेज दिया गया। जब्त नशीली दवाइयों का बाजार मूल्य लगभग दो लाख रुपये है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से नशीली दवाइयां लेकर आता है। आगे के लिंक की जांच की जा रही है। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।

चिकित्सक की पर्ची के बिना बिक्री प्रतिबंधित

चिकित्सकों की पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री नहीं की जा सकती है। इसके लिए रिकार्ड मेंटेन करना जरूरी है। किस चिकित्सक की पर्ची से किस मरीज को कितनी दवाइयां दी गई, इसका रिकार्ड अपडेट रखना जरूरी है। न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर संचालक कोई भी रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके द्वारा दुकान के काउंटर से ही नशीली दवाइयां बेची जा रही थी। दुकान का लाइसेंस उसकी पत्नी के नाम पर है। दुकान संचालन आरोपित ही करता था। ऊंचे दर पर नशे के आदी युवाओं को इसके द्वारा नशीली दवा बेची जाती थी।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’